लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: इंदौर में बना 129 घण्टे गायन का विश्व कीर्तिमान

By नईम क़ुरैशी | Updated: December 30, 2024 16:34 IST

129 घण्टे में कुल 530 कलाकार शामिल हुए और लगभग 2000 गीत कराओके ट्रैक पर सुनाए गए, प्रसन्नता की बात है की इंदौर ने 129 घण्टे का विश्व कीर्तिमान बनाया।

Open in App

इंदौर: नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए केकेसी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वावधान मे इंदौर के अभिनव कला समाज सभागार में 124 घण्टे सतत गायन के कार्यक्रम का शुभारम्भ म.प्र. के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 24 दिसंबर को किया और समापन 29 दिसंबर को विश्व प्रसिद्ध प्ले बेक गायक मोहम्मद रफी के सुपुत्र शाहिद रफी ने किया।

इस आयोजन में इंदौर सहित अन्य प्रदेशों से भी गायक कलाकार इंदौर आए एवं कुछ अपने घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से भी शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इंदौर महान गायकों की जन्म और कर्म स्थली रहा है। 129 घण्टे में कुल 530 कलाकार शामिल हुए और लगभग 2000 गीत कराओके ट्रैक पर सुनाए गए, प्रसन्नता की बात है की इंदौर ने 129 घण्टे का विश्व कीर्तिमान बनाया।

संस्थान के अध्यक्ष दीपक पाठक एवं संरक्षक रेखा रावल ने बताया कि समारोह में 4 वर्ष की उम्र से लेकर 84 वर्ष की उम्र के 530 नए एवं स्थापित गायक कलाकारों ने अपनी पसंद के गीत कराओके ट्रैक पर गाए। गायन के क्षेत्र मे नए-नए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने हेतु केकेसी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा हमेशा प्रयासरत रहता है। 

इस आयोजन को संगीत सेवा सहारा और केकेसी क्लब के फेसबुक से ऑनलाईन प्रसारित किया गया। दुनियाभर से आनलाईन लिंक के माध्यम से इस आयोजन मे गायक एवं दर्शक जुड़ते गए और लाखों लोगों ने आयोजन को देखा और सराहा, आयोजन के दौरान आने वाले अतिथियों का स्वागत विनय जैन, मनीष पगारे, अजय डाबी, दीपक शर्मा, लक्ष्मी शर्मा एवं ओमप्रकाश भारती, राधाकिशन कदम ने किया। आयोजन मे मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूरे समय तक अखंड ज्योत भी जलाई गई थी।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया