लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंक कर फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक बेटी की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:34 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मोबाइल को लेकर सास से हुए मामूली विवाद को लेकर 33 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया एवं उसके बाद आत्महत्या कर ली। कुएं में फेंकी गई इन दो बेटियों में एक बेटी की भी मौत हो गई। छतरपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) शशांक जैन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि यह घटना छतरपुर से 20 किलोमीटर दूर सटई थाना क्षेत्र के पारवा गाँव में रविवार शाम को हुई। उन्होंने कहा कि रानी यादव (25) ने अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया तथा बाद में खुद भी कुएं में ही फंदे से लटक गई और आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि इस घटना में कुएं में फेंकी गई इन दो बेटियों में 10 वर्षीय एक बेटी की भी मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटी जो किस्मत से कुएं की ईंट में फंस गई थी, वह बच गई। जैन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे मोबाइल को लेकर रानी यादव का अपनी सास से विवाद होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को रानी की सास ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस बात से वह नाराज थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया