लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: जनता के सामने हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर, घुटनों के बल क्यों बैठे शिवराज सिंह चौहान? -Video

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 21:38 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मंच पर भाषण देते हुए माइक छोड़कर जनता के करीब आए और हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठ गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाषण देते हुए जनता के सामने हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठ गए सीएम शिवराज सिंह।इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मंच पर भाषण देते हुए माइक छोड़कर जनता के करीब आए और हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठ गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी जानने को बेताब होंगे कि आखिर एक सूबे का मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है। आपको बता दें कि यह शिवराज सिंह चौहान का बड़प्पन है। वे झुककर जनता को धन्यवाद कर रहे थे। शिवराज सिंह के इस कदम की मध्य प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में सराहना हो रही है।

सीएम शिवराज सिंह मंदसौर और नीमच में चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान वे जनता के प्रति इस कदर भावुक हो गए कि माइक छोड़कर आगे आ गए और कहा कि आज मेरे दिल में आ रहा है कि मैं यहां बैठकर सिर झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम करूं। यहां के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दूं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूल पाउंगा। 

मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। रैलियों में शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने फसल बीमा के प्रीमियम का 2200 करोड़ रुपए जमा नहीं किया था। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने 2200 करोड़ रुपए प्रीमियम की राशि जमा कर दी और 3100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेज दिए। 

देवास की रैली में मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि पिछले साल फसल खराब हुई थी लेकिन कमलनाथ ने पैसे नहीं दिए थे। आज मैं कह रहा हूं कि 4 हज़ार करोड़ रुपए राहत की राशि किसान के खाते में डाली जाएगी। जिनकी फसल खराब हुई है उन सभी को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी तो हमें लगा कि ये सरकार वादे निभाएगी, वचन पूरा करेगी...लेकिन इन्होंने मध्य प्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया। 

28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संबंधी अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई। इसके साथ ही अब प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र 16 अक्टूबर तक चलेगा और अगले दिन परचों की छानबीन की जाएगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। सभी 28 क्षेत्रों में मतदान तीन नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 28 सीटों के लिए अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रण में है और उसने लगभग दो दर्जन सीटों पर प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह