लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: परिवार आत्महत्या मामले की जांच एसआईटी करेगी, गृहमंत्री ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 14, 2023 15:20 IST

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि परिवार के सुसाइड मामले में एसआइटी का गठन किया जा रहा है। यह एसआइटी जोन-वन के अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त शशांक के नेतृत्‍व में काम करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री ने कहा कि परिवार को प्रताड़ित करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगे।एप्‍लीकेशन वाले नंबरों को चिह्नित भी किया जा रहा है, जिनसे उनको (भूपेंद्र विश्‍वकर्मा) को धमकी आई थीएसआइटी जोन-वन के अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त शशांक के नेतृत्‍व में काम करेगी

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक परिवार द्वारा आत्महत्या करने की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी ) करेगी। यह घोषणा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज की। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि परिवार के सुसाइड मामले में एसआइटी का गठन किया जा रहा है। यह एसआइटी जोन-वन के अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त शशांक के नेतृत्‍व में काम करेगी। 

डॉ मिश्रा ने कहा कि परिवार को प्रताड़ित करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगे। ऐसे एप्‍लीकेशन वाले नंबरों को चिह्नित भी किया जा रहा है, जिनसे उनको (भूपेंद्र विश्‍वकर्मा) को धमकी आई थी, दबाव डाला गया था। ऐसे लोन वाले एप्‍लीकेशंस को भी चिह्नित किया जा रहा है, इन्‍हें बैन करने के लिए केंद्र सरकार से भी आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जायंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि ऑनलाइन फ्रॉड एप कंपनी की ब्‍लैकमेलिंग से परेशान होकर रातीबड़ स्थित शिव विहार कालोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्‍वकर्मा और उनकी पत्‍नी रितु ने गुरुवार तड़के अपने दोनों बच्‍चों को जहर देकर मारने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। उन्‍होंने मरने से पहले मेज पर डायरी के बीच में चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें ऑनलाइन लोन एप कंपनियों की धोखाधड़ी से परेशान होकर इस तरह का कदम उठाने की बात लिखी है।

टॅग्स :Narottam MishraMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम