लाइव न्यूज़ :

Video: नहीं मिला एम्बुलेंस तो पिता ने मृत बच्चे को थैले में रखकर मोटसाइकिल के डिग्गी में डाला-पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 08:15 IST

यही नहीं मृत बच्चे के पिता ने यह आरोप लगाया है कि सिंगरौली जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने उसकी पत्नी को एक निजी क्लीनिक में भेज था जहां दंपति से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पांच हजार रुपए लिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक शख्स द्वारा अपने मृत बच्चे को थैले में करके मोटसाइकिल के डिग्गी में लाते देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद इसके जांच के आदेश दे दिए गए है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक व्यक्ति एम्बुलेंस न मिल पाने के बाद अपने मृत नवजात शिशु को मोटरसाइकिल से बंधे थैले में रखकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचा। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें एक शख्स को मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखे थैले से बच्चे को निकाल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के निवासी दिनेश भारती ने आरोप लगाया कि सिंगरौली जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने उसकी पत्नी को प्रसव से पहले कुछ जांच के लिए एक निजी क्लीनिक में भेज दिया, जहां दंपति से अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर कथित तौर पर 5,000 रुपए लिए गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने सोमवार को जिला अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। 

भारती ने आरोप लगाया कि उसने जब अपनी पत्नी और मृत बच्चे को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी मदद नहीं की। आपको बता दें कि सिंगरौली के जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने कहा कि उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के नेतृत्व वाला एक दल आरोपों की जांच करेगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक शख्स अपने मृत बच्चे को मोटरसाइिकल के डिग्गे से निकाल रहा है। वीडियो शुरू होते ही देखा जा रहा है कि शख्स अपनी मोटरसाइकिल का डिग्गी खोलता है और उसके अंदर से एक थैला निकलता है। 

इसके बाद उसकी पत्नी इस थैले को जमीन पर रख कर मरे हुए बच्चे को बाहर निकालती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और ऐसे में यूजर्स सरकार के साथ अधिकारियों की भी आलोचना कर रहे है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोchildडॉक्टरDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला