लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति 5 लाख लड्डू भेजेगी अयोध्या, रामलला को लगाया जाएगा भोग

By बृजेश परमार | Updated: January 13, 2024 13:43 IST

इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाया जाएगा ।

Open in App

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर होने वाले आयोजन में 5 लाख लड्डू प्रसाद बनाकर भेजेगी। 5 लाख लड्डूओं का वजन करीब 250 क्विंटल होगा।

लड्डू प्रसादी बनाने में 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची का उपयोग किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर यह लड्डू भेजे जा रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर लड्डू बनाकर भेजने के काम में लग गई है। मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू बनाने का काम तेज गति से किया जा रहा है।

अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर लड्डू प्रसाद नि:शुल्क भेजा जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे लड्डू प्रसाद का निरीक्षण कर प्रबंध समिति के प्रशासक से निर्माण को लेकर जानकारी ली और लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि पांच लाख लड्डू बनाये जाने पर 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची से लड्डू प्रसाद निर्मित किये जा रहे हैं। इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है।

इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाया जाएगा । पांच लाख लड्डू बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजा जाएगा । एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।

टॅग्स :राम मंदिरMadhya Pradeshमहाकालेश्वर मंदिरराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर