लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जनसंपर्क मंत्री के पीए को लूटा, परिजनों से की मारपीट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 7, 2019 03:16 IST

मंत्री शर्मा के पीए के साथ यह घटना इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर धार जिले के में घटी. बताया जाता है कि मंत्री के पीए उनके परिवार सहित झाबुआ कार के द्वारा जा रहे थे. उनके साथ पत्नी नीलू भट्ट और बेटी बेटी नूपुर भी थी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा के पीए आनंद भट्ट के साथ लूटपाट कर उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीए के साथ लूटपाट करने वाले करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान ले भागे.

मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा के पीए आनंद भट्ट के साथ लूटपाट कर उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीए के साथ लूटपाट करने वाले करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान ले भागे हैं.

मंत्री शर्मा के पीए के साथ यह घटना इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर धार जिले के में घटी. बताया जाता है कि मंत्री के पीए उनके परिवार सहित झाबुआ कार के द्वारा जा रहे थे. उनके साथ पत्नी नीलू भट्ट और बेटी बेटी नूपुर भी थी. कार को ड्राइवर चला रहा था. जब वे रास्ते में तिलरा थाना क्षेत्र में थे, तब उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया.

इसके बाद ड्राइवर ने नीचे उतरकर टायर बदलने की बात कही और वह टायर बदलने लगा. इस बीच कुछ बदमाश वहां आ गए ओर उन्होंने आनंद भट्ट के अलावा उनकी पत्नी नीलू भट्ट एवं पुत्री नूपुर व ड्राइवर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इसके बाद बदमाश उनसे जेवर सहित सूटकेश लेकर भाग गए. बाद में आनंद भट्ट ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में बताया कि बदमाश करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं, साथ ही उनके जरूरी दस्तावेज भी वे ले भागे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया