लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश पीएससीः प्रारंभिक परीक्षा अब 25 जुलाई को, जानिए कब से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 3, 2021 13:49 IST

Madhya Pradesh PSC: प्रवेश पत्र 12 जुलाई से आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in, www.mppsc.com और www.mponline.gov.in पर उपलब्ध रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार 25 जुलाई 2021 को आयोजित होगी।सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। सामान्य अभिरूचि परीक्षण का द्वितीय प्रश्न पत्र अपरान्ह 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा।

Madhya Pradesh PSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की संशोधित तिथि जारी की गई है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार 25 जुलाई 2021 को आयोजित होगी।

प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सामान्य अभिरूचि परीक्षण का द्वितीय प्रश्न पत्र अपरान्ह 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा। इस परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 12 जुलाई से आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in, www.mppsc.com और www.mponline.gov.in पर उपलब्ध रहेंगे।

यदि उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाला कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा के पूर्व कोविड संक्रमित हो जाता है तो उन्हें इसकी जानकारी संबंधित संभागायुक्त या कलेक्टर कार्यालय के परीक्षा प्रभारी अथवा संबंधित केन्द्र अधीक्षक को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ देना होगी तथा वहां से प्राप्त अनुदेशों का अनुपालन करते हुए निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम