लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: थम नहीं रही कुत्तों के तबादलों पर सियासत, BJP ने साधा निशाना तो कांग्रेस जवाब देने पर उतरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2019 20:48 IST

सलूजा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा सोच और विचार से गरीब भाजपा के लोगों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है. यही कारण है कि वे अब पुलिस डाग पर ही राजनीति कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में भी पुलिस मुख्यालय ने पुलिस डाग हैडलर के स्थानांतरण किए थे. यह एक सामान्य प्रक्रिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में कुत्तों के तबादलों को लेकर सियासत थम नहीं रही है. भाजपा द्वारा उठाए इस मुद्दे पर अब कांग्रेस नेता करारा जवाब दे रहे हैं.भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. राज्य सरकार द्वारा बीते दिनों कुत्तों के किए तबादलों को लेकर भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया था. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर सरकार को घेरते नजर आए, मगर अब कांग्रेस ने पलटवार करना शुरु कर दिया है.

मध्यप्रदेश में कुत्तों के तबादलों को लेकर सियासत थम नहीं रही है. भाजपा द्वारा उठाए इस मुद्दे पर अब कांग्रेस नेता करारा जवाब दे रहे हैं. वहीं भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. राज्य सरकार द्वारा बीते दिनों कुत्तों के किए तबादलों को लेकर भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया था. 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर सरकार को घेरते नजर आए, मगर अब कांग्रेस ने पलटवार करना शुरु कर दिया है. कांग्रेस की ओर से लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा नेताओं को इस मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने इसे लेकर भाजपा के नेताओं को 'कुत्तों जैसी मानसिकता वाला' बताया. 

वर्मा का यह बयान आया ही था कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बयान जारी किया. सलूजा ने कहा कि कुत्तों के नाम पर राजनीति करने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब मुख्यमंत्री थे, तब भी प्रदेश में पुलिस डाग हैडलर के ट्रांसफर आदेश होते थे. 

सलूजा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा सोच और विचार से गरीब भाजपा के लोगों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है. यही कारण है कि वे अब पुलिस डाग पर ही राजनीति कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में भी पुलिस मुख्यालय ने पुलिस डाग हैडलर के स्थानांतरण किए थे. यह एक सामान्य प्रक्रिया है. दुखद है कि एक विषयहीन मुद्दे को विवादित बनाकर भाजपा मीडिया में छपने के लिए घृणित राजनीति कर रही है. 

प्रदेश के 13 वर्ष के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह इस मुद्दे पर झूठी राजनीति कर रहे है. सलूजा ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री को उनके शासन काल में हुए स्थानांतरण के आदेश स्मरणार्थ भेज रहे हैं, जिससे उन्हें इस मुद्दे पर वास्तविकता का ज्ञान याद आये. प्रदेश की जनता भी यह जान सके कि भाजपा किस तरह की गुमराह करने वाली घृणित राजनीति करती है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सरकार ने तबादला करते हुए 46 कुत्तों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेज दिया है. इसके अलावा कुत्तों के साथ उनके डाग हैंडलर का भी तबादला कर दिया गया है.

हम प्रदेश के लोगों के विश्वसीय डॉग है: शर्मा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान का जवाब दिया है. शर्मा ने कहा कि हां हम डाग हैं, हम मध्य प्रदेश के लोगों के लिए विश्वसनीय डाग हैं और हम अपने और सुरक्षा बलों के लिए आवाज उठाना जारी रखेंगे. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि हां हम कुत्ते हैं, जनता के बफादार कुत्ते हैं. देश और जनता की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण