लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर मिले 10 डेटोनेटर

By अंजली चौहान | Updated: September 22, 2024 14:42 IST

MP Train Derail: अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर रखकर ट्रेन को उड़ाने की साजिश रची गई थी

Open in App

MP Train Derail: मध्य प्रदेश से एक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के नेपानगर में एक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि यह कोशिश नाकाम हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के ट्रैक पर 10 डेटोनेटर रखे गए थे। दोपहर 1:48 बजे सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखकर जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। 

नेपानगर के सागफाटा में कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश रची थी लेकिन यह साजिश नाकाम हो गई। उस दिन जैसे ही ट्रेन डेटोनेटर के ऊपर से गुजरी हुई तो एक विस्फोट हुआ जिससे चालक सावधान हो गए और गाड़ी रोक दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया। इस सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही एटीएस, एनआईए, रेलवे और पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चूंकि मामला सेना से जुड़ा है, इसलिए अधिकारी गोपनीयता बरत रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर रखा डेटोनेटर आरडीएक्स आधारित डेटोनेटर नहीं बल्कि फॉग डेटोनेटर था। फॉग डेटोनेटर का इस्तेमाल कोहरे के दौरान ध्वनि उत्पन्न करके ट्रेन के इंजन पायलट को सचेत करने के लिए ट्रैक के पास किया जाता है। 

आमतौर पर एक डेटोनेटर को जरूरत के हिसाब से एक स्थान पर रखा जाता है, लेकिन इस घटना में डेटोनेटर न तो रेलवे अधिकारियों द्वारा रखा गया था और न ही उन्हें रखने का इरादा था। हालांकि, बदमाशों ने किसी तरह एक्सपायर रेलवे डेटोनेटर हासिल कर लिए और एक साथ दस डेटोनेटर ट्रैक पर रख दिए। 

शनिवार दोपहर को डीएसपी, नेपानगर एसडीओपी और थाना प्रभारी समेत पुलिस विभाग की विशेष शाखा के अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

शनिवार देर शाम एनआईए, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी खंडवा पहुंचे, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया। 

टॅग्स :रेल हादसाभारतीय रेलRailway PoliceRailway MinistryRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos