लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग महिला को मिला 10 साल पुराना न्याय: कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर दिलवाया जमीन का कब्जा

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 24, 2025 18:45 IST

22 दिसंबर  से शुरू हुए 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के दौरान यह शिकायत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में आई।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय से न्याय के लिए भटक रही थीं।क्षेत्रों में आम भूमि विवादों का प्रतीक बन गया था।

नीमचः प्रशासन गांव की ओर विशेष अभियान के तहत नीमच जिले के केलुखेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला सोहन बाई मेघवाल को 10 वर्ष पुराने जमीन विवाद में न्याय मिला। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर उन्हें कब्जा दिलवाया, जिससे महिला के चेहरे पर लंबे इंतजार के बाद मुस्कान लौट आई। केलुखेड़ा निवासी सोहन बाई मेघवाल ने लगभग 10 वर्ष पूर्व गांव के ही ऋषिराज मेघवाल से जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री सहित सभी वैध दस्तावेज उनके पास होने के बावजूद दबंग व्यक्ति द्वारा लगातार कब्जा नहीं सौंपा गया। इससे वे लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही थीं।

यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में आम भूमि विवादों का प्रतीक बन गया था। 22 दिसंबर  से शुरू हुए 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के दौरान यह शिकायत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में आई। उन्होंने बिना देरी एसडीएम संजीव साहू एवं राजस्व अमले के साथ केलुखेड़ा पहुंचकर मौके पर कार्रवाई की।

विधिवत कब्जा सौंपने के बाद सोहन बाई भावुक हो गईं और कलेक्टर सहित अधिकारियों का आभार माना। चंद्रा ने कहा, "ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निपटारा हमारी प्राथमिकता है।" यह अभियान 19-25 दिसंबर तक देशभर चलेगा, जिसमें नीमच जिले की 83 ग्राम पंचायतों में शिक्षा, चिकित्सा एवं राजस्व मामलों का निराकरण हो रहा है।

कलेक्टर ने आज विभिन्न गांवों में स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। जिले में आरसीएमएस के माध्यम से 86% राजस्व प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं, जो नीमच को प्रदेश में अग्रणी बनाता है। यह घटना सुशासन सप्ताह 2025 का हिस्सा है, जो ग्रामीणों तक प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही।

टॅग्स :मध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?