मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By भाषा | Published: July 25, 2019 02:41 AM2019-07-25T02:41:48+5:302019-07-25T02:41:48+5:30

विधेयक पर मतदान के दौरान विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों ने अपनी ही पार्टी को झटका देते हुए सत्तारुढ़ कांग्रेस का समर्थन किया।

Madhya pradesh monsoon session adjourned sine die | मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Highlightsमानसून सत्र के दौरान प्रदेश का अनुपूरक बजट भी पारित किया गया। दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह द्वारा मतविभाजन की मांग करने के बाद सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी ने विधेयक पर मतदान किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को सभी सूचीबद्ध कामकाज पूरा करने के अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के तुरंत बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इस विधेयक पर मतदान के दौरान विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों ने अपनी ही पार्टी को झटका देते हुए सत्तारुढ़ कांग्रेस का समर्थन किया।

बुधवार को कार्यसूची में शामिल अंतिम विधेयक दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह द्वारा मतविभाजन की मांग करने के बाद सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी ने विधेयक पर मतदान किया। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश का अनुपूरक बजट भी पारित किया गया। 

Web Title: Madhya pradesh monsoon session adjourned sine die

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे