लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: MLA फूल सिंह बरैया ने किया था अपना मुंह काला करने का वादा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रोका, क्या हुआ उसके बाद

By आकाश सेन | Updated: December 7, 2023 17:47 IST

भोपाल : भांडेर से कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था कि भाजपा को इन चुनावों में पचास से भी कम सीटें मिलेंगी। अगर इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे। अब इसी वचन को पूरा करने फूल सिंह बरैया राजधानी में गुरुवार दोपहर 02 बजे बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में राजभवन के लिए निकले। समर्थकों में बड़ी संख्मा में महिलाएं भी शामिल रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देMLA फूल सिंह बरैया ने किया था अपना मुंह काला करने का वादाभोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर किया प्रदर्शनपुलिस ने बैरिगेट्स लगाकर रोकापूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने काला तिलक लगाकर मुंह काला करने से रोका

भोपाल :नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुंह काला करने से रोक दिया। बरैया अपना वचन पूरा करने के लिए गुरुवार दोपहर भोपाल में राजभवन जाने के लिए रवाना हुए। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने बैरिगेट्स लगाकर उन्हे रोक दिया । पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी उनके समर्थन में वहां पहुंच गए और उन्हें आगे जाने से रोक दिया। जहां दिग्विजय सिंह ने उन्हें काला टीका लगाकर औपचारिकता पूरी की। इसके बाद बरैया ने EVM वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। बोले, 'हम EVM का मुंह काला कर रहे। बरैया भांडेर सीट से विधायक चुने गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी रहे।

इस घटनाक्रम से पहले बरैया ने कहा कि मेरे पास वोट का कैलकुलेशन है। अगर फेयर इलेक्शन हो जाए, तो बीजेपी प्रदेश में 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी। इसीलिए मैंने चुनाव के पहले यह कहा था कि वह 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बीजेपी ने ईवीएम के जरिये कांग्रेस की सरकार लूट ली। मैं अपने वचन पर कायम हूं. मैं बीजेपी का नेता हूं। कि अपनी बात से पलट जाऊं।

बरैया के ऐलान पर पुलिस भी अलर्ट रही

दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता बरैया ने 7 दिसंबर की दोपहर 2 बजे राजभवन के सामने खुद का मुंह काला करने की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद पुलिस पहले से ही अलर्ट रही। रोशनपुरा के सामने बैरिकेडिंग कर बरैया को रोकने की तैयारी थी। राजभवन जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया था।

इस बार बड़े अंतर से जीते बरैया

बता दें,मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फूल सिंह बरैया भांडेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वो 29 हजार 438 वोट के बड़े अंतर से चुनाव जीत गए। इस सीट पर उनके सामने बीजेपी के धनश्याम पिरौनिया चुनाव लड़ रहे थे. इस सीट से रक्षा सिरोनिया 2018 के चुनाव और 2020 के उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुनी गईं थीं। इस बार उनका टिकट काटकर घनश्याम पिरौनिया को खड़ा किया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023भोपालकांग्रेसकमलनाथCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह