लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल और खरगौन में लॉकडाउन लागू, जानें कहां कब तक रहेगी पाबंदी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2021 15:29 IST

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,998 हो गई है।संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।खरगौन में दो अप्रैल की रात आठ बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

भोपालः मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2546 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,98,057 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार ने कोविड को देखते हुए प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है और यहां वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी भेपाल से भेजा गया है। छिंदवाड़ा और रतलाम में लॉकडाउन एक अप्रैल को रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक तथा बैतूल में दो अप्रैल की रात दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक और खरगौन में दो अप्रैल की रात आठ बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इसबीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भोपाल से उन चार शहरों में भेजा गया है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक फैल रहा है। चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन जिन शहरों में पूर्व में रहा है वहां यथावत रहेगा। छिंदवाड़ा जिलाधीश सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि छिंदवाड़ा में एक अप्रैल की सुबह दस बजे से पांच अप्रैल की शाम छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने भोपाल में पौधारोपण के बाद संवाददाताओं से कहा कि खरगोन, बैतूल और रतलाम में अधिकारियों के एक-एक दल को भेजा गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से त्यौहार अपने घर पर ही रहकर मनाने तथा सभी पात्र लोगों को टीका लगावाने की भी अपील की। अधिकारियों ने बताया कि छिंदवाड़ा में संक्रमण के 40, खरगोन में 77, रतलाम में 84 और बैतूल में 67 मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब