लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास के खिवनी अभ्यारण्य में पहली बार दिखे 2 मादा और 1 नर बाघ के साथ दो शावक, आधिकारियों में खुशी की लहर

By बृजेश परमार | Updated: June 25, 2019 20:44 IST

वैसे तो इस अभ्यारण्य में मुख्य रूप से बाघ, तेंदुआ, सहित अन्य वन्य जीव रहे हैं। पिछले दो दशक से अभ्यारण्य में बाघ की संख्या की स्थिति एक या नहीं के बराबर सामने आने लगी थी। हाल ही में यहां वन विभाग के लिए बड़ी खुश खबर सामने आई है।

Open in App

पश्चिमी मध्यप्रदेश का मालवा वाला हिस्सा अब बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर भी संभवत: आने वाले समय में अपनी पहचान बनाने वाला है। देवास के खिवनी अभ्यारण्य में हाल ही में एक साथ पांच बाघ देखे गए। इनमें दो मादा, एक नर और दो शावक शामिल हैं। खिवनी अभ्यारण्य में बने पानी की संरचना में इन्हें देखा गया हैं। वन विभाग के कैमरों में इनकी गतिविधि कैद हुई है।

उज्जैन संभाग के देवास जिला अंतर्गत कन्नोद की अधिकतम और सिहोर जिला की कुछ भूमि कुल 134.778 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर खिवनी वन्य जीव अभ्यारण्य बनाया गया है। 1982 से यह अस्तित्व में है। विघ्यांचल पर्वत मालाओं की गोद में खिवनी अभ्यारण्य सुरम्य उंची– नीची पर्वत मालाओं में स्थित हैं। अभ्यारण्य का अधिकांश भाग सागवान के बहुमुल्य वनों से आच्छादित है। 

वैसे तो इस अभ्यारण्य में मुख्य रूप से बाघ, तेंदुआ, सहित अन्य वन्य जीव रहे हैं। पिछले दो दशक से अभ्यारण्य में बाघ की संख्या की स्थिति एक या नहीं के बराबर सामने आने लगी थी। हाल ही में यहां वन विभाग के लिए बड़ी खुश खबर सामने आई है। अभ्यारण्य में वन विभाग द्वारा बनाए गए पानी की संरचना में एक साथ पांच बाघ दिखाई दिए हैं। इससे अभ्यारण्य में बाघों की बढ़ती संख्या का दावा किया गया है। 

विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व में यहां तीन बाघों की मौजुदगी सामने आई थी। इसके चलते अभ्यारण्य में इनकी संख्या आठ से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले अभ्यारण्य में तीन बाघों की उपस्थिति सामने आई थी और उनकी चहलकदमी को विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रेपिंग कैमरा में कैद भी किया गया था। हाल ही में नजर आए बाघों के कुनबे को लेकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक नर, दो मादा बाघों के साथ दो शावक नजर आए हैं। शावकों की उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष आंकी जा रही है। 

विभागीय सूत्रों का कहना है कि बाघों का यह कुनबा यहीं का है और दोनों शावकों का जन्म भी यहीं हुआ है। इस स्थिति के सामने आने के बाद अभ्यारण्य को नेशनल पार्क में तब्दील करने की योजना पर भी काम शुरू होने की जानकारी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि खिवनी में इतने बाघों की संख्या की जानकारी लगने पर पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने खिवनी अभ्यारण्य को नेशनल पार्क बनाने की मांग कैबिनेट में रखी है।

वर्ष 2014 से देवास जिले में वर्षा में कमी को देखते हुए अभ्यारण्य के क्षेत्रों में बराबर जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। जिससे वन्य जीव पलायन न हो। हाल ही में जो बाघ कुनबा देखा गया वह भी हमारी जल संरचना के पास ही आया था। एक नर, दो मादा के साथ दो शावक इसमें नजर आए हैं। अभ्यारण्य में पूर्व से तीन की उपस्थिति सामने आती रही है। -पी. एन. मिश्रा, वनमंडलाधिकारी, देवास

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालदेवासमध्य प्रदेश पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए