लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खरगोन में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2023 11:12 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। इंदौर जा रही बस एक पुल से नीचे जा गिरी। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के खरगोन में बस पुल से नीचे गिरी, 15 लोगों की मौत और 25 घायल।बस खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास हादसे का शिकार हुई, वजह साफ नहीं है।मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस के पुल के नीचे गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार इंदौर जा रही बस के साथ यह हादसा हुआ। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

खरगोन के एसपी धर्मवीर सिंह ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 घायल हैं।

हादसे के बाद बस में फंसे कई लोगों को निकालकर नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यात्रियों की संख्या 70 से 80 भी बताई गई है। बस खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास पहुंची ही थी चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल के नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनने के बाद ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे।

खरगोन में बोराड़ नदी पर बने पुल से गिरी बस, मुआवजे का ऐलान

बस खरगोन में बोराड़ नदी पर बने पुल से नीचे गिरी है। नदी सूखी है, इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को चोटें आई हैं। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार और अन्य घायलों को भी 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।  मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज कराने की भी बात कही है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए