लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले मध्य प्रदेश में सियासी हलचल, बीजेपी का दावा- अल्पमत में है कमलनाथ सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2019 14:17 IST

बीजेपी ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अल्पमत में होने का दावा किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास 114 सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनते दिखाई दे रही है, लेकिन असली तस्वीर को चुनाव परिणाम आने के बाद क्लियर हो पाएगी। इस बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अल्पमत में होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है और कहा है कि इस सत्र में कांग्रेस को अपना बहुमत सिध्द करना होगा।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भार्गव का कहना है कि कई कांग्रेस के विधायक इस सरकार से परेशान हैं और हमारे साथ आना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी किसी भी तरह की फरोख्त नहीं करेगी। अब कांग्रेस सरकार को पूरी तरह आमजन नकार रहा है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर, 2018 को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं। उसने बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। उसे फिलहाल कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, भाजपा को 109 सीटें मिली थीं।

इधर, रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े 12 चैनलों-एजेंसियों के एग्जिट पोल में 10 के अनुसार बीजेपी-नीत एनडीए को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिल सकता है। वहीं, एबीपी न्यूज़ और एसी नील्सन के अनुसार एनडीए बहुमत के 272 के आंकड़े से थोड़ी दूर रह सकती है और इसे 267 सीटों पर जीत मिल सकती है। इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी-नीत एनडीए को 68 सीटों पर जीत मिल सकती है। एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कांग्रेस नीत यूपीए को 127 सीटें पर जीत मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों को एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कुल 148 सीटों पर जीत मिल सकती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम