लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: राजनीतिक पिट्टूओं की जेब गर्म करने जा रही कमलनाथ सरकार

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 2, 2019 05:45 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिक शराब दुकानें और दुकानों के साथ ही अहाते खोलने के फैसले का विरोध किया. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाएं. हमारी सरकार के दौरान भी आबकारी विभाग के प्रस्ताव आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पूरी सख्ती के साथ और दुकानें खोलने को मना कर दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का यही ध्येय है कि विकास राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रहना चाहिए.वहीं कमलनाथ अपने राजनीतिक पिट्टूओं की जेबें गर्म करने के लिए विधान परिषद का गठन कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने विधानसभा परिषद के गठन को लेकर सरकार से सवाल किया है कि जनता के कल्याण के काम जरुरी है या फिर विधान परिषद का गठन. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ राजनीतिक पिट्टूओं की जेबें गर्म करने के लिए विधान परिषद का गठन कर रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए लिखा कि एक तरफ कांग्रेस रो रही है कि उसके पास किसानों की कर्ज माफी, मुआवजे, विवाह, मेधावी विद्यार्थी लैपटाप जैसी योजनाओं के लिए पैसे नहीं है और दूसरी तरफ विधान परिषद के गठन के लिए करोड़ों रुपए स्वाहा करने पर आमादा है. उन्होंने कहा कि जनता के लिए कल्याण के काम जरूरी हैं या फिर विधान परिषद का गठन. चौहान ने कहा कि किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति रुकने से हजारों बच्चों की पढ़ाई अधर में लटक गई है, वहीं कमलनाथ अपने राजनीतिक पिट्टूओं की जेबें गर्म करने के लिए विधान परिषद का गठन कर रहे हैं.

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रहना चाहिए विकास

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का यही ध्येय है कि विकास राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रहना चाहिए. हमारा भी यही संकल्प है कि प्रदेश के विकास में भाजपा, हम सब लोग सकारात्मक योगदान करेंगे. चौहान ने जनता का भी आव्हान किया कि मध्यप्रदेश के विकास में हमारे अंदर जो भी सर्वश्रेष्ठ है, वो झोंकने का प्रयास करें. चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा सकारात्मक सहयोग करेगी और गड़बड़ करने पर प्रचंड विरोध भी करेगी.

मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाएं मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिक शराब दुकानें और दुकानों के साथ ही अहाते खोलने के फैसले का विरोध किया. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाएं. हमारी सरकार के दौरान भी आबकारी विभाग के प्रस्ताव आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पूरी सख्ती के साथ और दुकानें खोलने को मना कर दिया था. नर्मदा तट के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में जो शराब दुकानें थीं वो बंद करा दी थीं, लेकिन, इस सरकार ने अजूबे तर्क दिए हैं कि केवल रेवेन्यू बढ़ाने के लिए यह खोले जा रहे हैं. चौहान ने कहा कि इससे रेवेन्यू नहीं अपराध बढ़ेंगे. चौहान ने कहा कि विकास की जगह सत्यानाश करने वाले फैसले का हम विरोध करेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब