लाइव न्यूज़ :

मास्क नहीं पहनने पर शख्स की बीच सड़क पर बर्बरता से पिटाई, वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2021 09:20 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो पुलिसकर्मियों को एक शख्स की सड़क पर बर्बरता से पिटाई करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर के फिरोज गांधी नगर की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोवीडियो में दो पुलिसवाले एक शख्स की सड़क पर पिटाई करते नजर आ रहे हैंमास्क नहीं पहनने पर बर्बरात से पिटाई करने का आरोप, दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है

मध्य प्रदेश में मास्क नहीं पहनने को लेकर 35 साल के एक शख्स की बर्बरता से पिटाई के मामले में दो पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। घटना इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले फिरोज गांधी नगर की है।

घटना का वीडियो दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में दो पुलिसवाले बीच सड़क में एक शख्स को जमीन पर गिराते और मिलकर बुरी तरह पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि पुलिस वालों का कहना है कि सबसे पहले उस शख्स ने दोनों पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की और गालियां दी। पूरे मामले की जांच सिटी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) को करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार शख्स ने मास्क नहीं पहना था। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और मास्क नहीं पहनने को लेकर सवाल पूछने लगे। इस पर शख्स ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और दोनों को गालियां देने लगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एसपी आशुतोष बागरी ने कहा, 'जब दोनों पुलिसकर्मी उस शख्स को मास्क नहीं पहनने के लिए पुलिस स्टेशन लाने लगे तो उसने बदतमीजी की। वीडियो का वो हिस्सा पुलिस की छवि को खराब करने के लिए हटा दिया गया है।'

वही, ये बात भी सामने आई है कि जिस शख्स का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ उसका नाम कृष्णकांत है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से चाकूबाजी तथा जबरिया उगाही के मामले दर्ज हैं।

वहीं, हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शख्स ऑटो चालक है और अपने बीमार पिता से मिलने अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान ये घटना हुई। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम कमल प्रजापति और धर्मेंद्र जाट बताया जा रहा है।

बहरहाल, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। लोग पुलिस के रवैये की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील