लाइव न्यूज़ :

Indore Parliamentary Constituency: जहां नोटा को मिले 2 लाख से ज्यादा वोट, वहां 11 लाख से ज्यादा वोट से जीते शंकर लालवानी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 16:44 IST

Indore Parliamentary Constituency: इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 लाख से ज्यादा वोट से जीते शंकर लालवानीमध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी का होना जा रहा है कब्जा दो सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

Indore Parliamentary Constituency: इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है। शंकर लालवानी को कुल 1226751 वोट मिले। शंकर ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय को 1175092 वोटों से हराया। इस लोकसभा सीट की खास बात यह रही कि वोटरों ने नोटा के बटन को 2 लाख से ज्यादा वोट दिए। नोटा को कुल 218674 वोट मिले।

किसके नाम था सबसे बड़ा रिकॉर्ड

शंकर लालवानी से पहले अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बीजेपी के सीआर पाटिल के नाम था। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा गुजरात की नवसार सीट से 6.9 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

मध्य प्रदेश में क्या है रुझान

मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलते हुए नजर आ रहा है। बीजेपी ने दो सीटों पर जीत भी हासिल कर ली है और बाकी 27 सीटों पर लाखों वोट के अंतर से बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी यहां पर क्लिन स्विप करते हुए नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। जबलपुर से आशीष दुबे 480934 वोट से आगे चल रहे हैं। विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं।

भोपाल से आलोक शर्मा 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से बंटी विवेक साहू 113224 वोटों से आगे चल रहे हैं। रीवा से जर्नादन मिश्रा 183880 वोटों से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?