लाइव न्यूज़ :

पेड़ों को सजीव प्राणी का दर्जा दिए जाने के लिए याचिका, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 25, 2023 18:50 IST

पेड़ों को सजीव प्राणी का कानूनी दर्जा और अधिकार देने के लिए एक याचिका मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दायर की गई है। इस संबंध में कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है।

Open in App

इंदौर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने पेड़ों को सजीव प्राणी का कानूनी दर्जा और अधिकार दिए जाने का आग्रह करने वाली जनहित याचिका पर सरकार को मंगलवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अमन शर्मा ने यह याचिका शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए 1,800 से ज्यादा पेड़ों के वजूद पर कथित संकट को लेकर चिंता जताते हुए दायर की है।

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति प्रकाशचंद्र गुप्ता ने इस याचिका पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, इंदौर नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी किया। याचिका पर 10 मई को अगली सुनवाई संभावित है। याचिकाकर्ता के वकील अभिनव धनोदकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके मुवक्किल ने शहर के खजराना चौराहा और फूटी कोठी चौराहा पर दो अलग-अलग फ्लाईओवर बनाने के लिए कुल 1,800 से ज्यादा पेड़ों के कटने या स्थानांतरित होने के कथित संकट की ओर उच्च न्यायालय का ध्यान खींचा है।

धनोदकर ने बताया कि याचिका में मशहूर भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के उस प्रयोग का भी हवाला दिया गया है जिसमें उन्होंने साबित किया था कि अन्य प्राणियों की तरह पेड़-पौधों में भी जान होती है। उन्होंने बताया कि याचिका में उच्च न्यायालय से गुहार की गई है कि पेड़-पौधों को सजीव प्राणी का कानूनी दर्जा तथा अधिकार प्रदान किए जाएं और पेड़ काटने पर रोक लगाने की नीति बनाने के लिए सरकार को निर्देशित किया जाए।

धनोदकर ने कहा कि उच्च न्यायालय से यह अनुरोध भी किया गया है कि विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए और शहर में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर इस समिति से रिपोर्ट तलब की जाए।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर