लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गर्मी और लू का सितम जारी, इन जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 27, 2020 17:18 IST

मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान और लू के कारण लोग काफी परेशान हो गए हैं। यही नहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, रीवा, खरगौन, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटों के दौरान दमोह, टीकमगढ़, मुरैना, सतना, सीधी, नरसिंहपुर, खंडवा और छतरपुर में लू का प्रभाव अधिक रहा।प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, रीवा, खरगौन, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में दर्ज किया गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते हुए तापमान और लू की वजह से यहां लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में प्रदेश के सात जिलों का तापमान पिछले 24 घंटों में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन 24 घंटों के दौरान दमोह, टीकमगढ़, मुरैना, सतना, सीधी, नरसिंहपुर, खंडवा और छतरपुर में लू का प्रभाव अधिक रहा। 

यही नहीं, अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में खास परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, रीवा, खरगौन, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोग सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचे और हल्के रंग के सूती कपड़े पहने। इसके साथ ही अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखे और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

बता दें कि उत्तर भारत में सोमवार (25 मई) से गर्मी और लू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा था कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है। ल्लेखनीय है कि बड़े इलाके में लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने पर लू की घोषणा की जाती है जबकि पारा 47 डिग्री होने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है।

(भाषा इनपुट भी)

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहीटवेवमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी