लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार का नसबंदी टारगेट फेल, वापस लेना पड़ा फैसला, भाजपा ने याद दिलाया आपातकाल

By गुणातीत ओझा | Updated: February 21, 2020 18:21 IST

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि इमरजेंसी के समय कमलनाथ जी के गुरू कौन थे पता है न कहने की जरूरत नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण गुंडई से नहीं होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ सरकार के नसबंदी को लेकर जारी किए फरमान पर मचा बवालभाजपा ने इस फैसले पर कमलनाथ सरकार को याद दिलाया आपातकालविवाद बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश सरकार को वापस लेना पड़ा फैसला, फरमान जारी करने वाली अधिकारी पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को नसबंदी को लेकर जारी किया गया फरमान वापस लेना पड़ा है। चारों तरफ से आलोचनाएं झेलने और घिरने के बाद कमलनाथ सरकार को मजबूर होकर यह फैसला रद्द करना पड़ा है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने राज्य सरकार ने फैसले को वापस लेने की जानकारी दी। इतना ही नहीं इस फैसले को जारी करने वाली राज्य नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक छवि भारद्वाज पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। पद से हटाकर उन्हें सचिवालय में ओएसडी बना दिया गया है।

बताते चलें कि कमलनाथ सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुरुषों की नसबंदी करने का टारगेट दिया था। इस टारगेट में कहा गया था कि अगर कर्मचारी टारगेट पूरा नहीं कर सकेंगे तो उनकी सैलरी काट दी जाएगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों से यहां तक कह दिया गया था कि उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट भी दिया जा सकता है। 

राज्य सरकार ने परिवार नियोजन प्रोग्राम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मेल मल्टी पर्पस हेल्थ कर्मचारी (MPHWs) को यह फरमान जारी किया था। इसमें राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को हर महीने 5 से 10 पुरुषों की नसबंदी करने का टारगेट दिया था। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में पिछले पांच वर्षों में नसबंदी के लिए पुरुषों की संख्या लगातार घटी है। 2019-20 में 3 लाख 34 हजार महिलाओं की तुलना में 20 फरवरी 2020 तक 3,397 पुरुषों ने नसबंदी कराई थी। 2015-16 में राज्य ने 9,957 पुरुष नसबंदी कराई थी और उसके बाद के तीन वर्षों में संख्या क्रमशः 7,270, 3,719 और 2,925 रही थी।

कमलनाथ सरकार के लिए गए इस फैसले पर भाजपा ने भी निशाना साधा है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि इमरजेंसी के समय कमलनाथ जी के गुरू कौन थे पता है न कहने की जरूरत नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण गुंडई से नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत