लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 का इलाज मप्र सरकार कराएगी : चौहान

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:06 IST

Open in App

भोपाल, 14 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के मान्यताप्राप्त और गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैंने हमारे पत्रकार साथियों व उनके परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पत्रकार साथियों का कोविड-19 का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के सभी मान्यताप्राप्त और गैर मान्यताप्राप्त पत्रकार साथियों का कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज की चिंता अब सरकार करेगी।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, छायाकार, कैमरामेन आदि को कवर किया जाएगा। साथ ही मीडियाकर्मियों के परिवार के सदस्यों के कोविड-19 इलाज की चिंता भी सरकार करेगी।’’

चौहान ने कहा कि हमने देखा है कि जनता तक जानकारियां पहुंचाते-पहुंचाते अपने पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह करते-करते कई हमारे पत्रकार साथी भी संक्रमित हुए हैं और कुछ का दुखद निधन भी हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण