लाइव न्यूज़ :

मध्यपद्रेश सरकार 2024, 2028 ओलंपिक के लिए उभरते खिलाड़ियों को तैयार करेगी: मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:29 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए प्रशिक्षण देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने निवास से मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने हमें प्रेरित किया है। अत: हमने तय किया है कि नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजें और उन्हें मध्यप्रदेश की 18 खेल अकादमियों में प्रशिक्षण देकर तराशा जाए। हमारे यहां से एक नहीं अनेक ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे, जो ओलंपिक हो या राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय विभिन्न स्पर्धाओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने खेल में रूचि रखने वाले युवाओं से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी खोज अभियान में पंजीयन कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के लिए प्रदेश स्तरीय व्यापक अभियान चला रही है। अब तक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। शारीरिक क्षमता एवं खेलों में प्रवीणता के आधार पर होनहार खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय खेल सुविधाओं से सुसज्जित 18 अकादमियों में कोचिंग और ट्रेनिंग के माध्यम से तराशा जायेगा। चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की निगाहें 2024 के पेरिस ओलंपिक और 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों पर टिकी है और मध्यप्रदेश के खिलाड़ी वहां देश के लिए पदक जीतेंगे। हाल ही में चौहान ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम में मिड फील्डर विवेक सागर को डीएसपी के रूप में मध्यप्रदेश पुलिस में शामिल करने की पेशकश की थी। सागर मध्यप्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी