लाइव न्यूज़ :

BSP विधायक ने कहा- गोवा और कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश सरकार को भी खतरा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: July 18, 2019 20:57 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस और सरकार को समर्थन देने वाले बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायकों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में बसपा के दोनों विधायक राम बाई और संजीव कुशवाह उपस्थित नहीं हुए.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले बसपा विधायक इन दिनों सरकार के मंत्रियों से नाराज हैं. विधायक दल की बैठक में भी दोनों विधायक नहीं पहुंचे और मंत्रियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई. बसपा विधायक रामबाई ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश में कर्नाटक और गोवा जैसे हालात बन सकते हैं, उन्हें अब भी मंत्री नहीं बनाया तो फिर कब बनाया जाएगा.

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले बसपा विधायक इन दिनों सरकार के मंत्रियों से नाराज हैं. विधायक दल की बैठक में भी दोनों विधायक नहीं पहुंचे और मंत्रियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई. बसपा विधायक रामबाई ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश में कर्नाटक और गोवा जैसे हालात बन सकते हैं, उन्हें अब भी मंत्री नहीं बनाया तो फिर कब बनाया जाएगा.

दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस और सरकार को समर्थन देने वाले बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायकों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में बसपा के दोनों विधायक राम बाई और संजीव कुशवाह उपस्थित नहीं हुए. दोनों विधायकों की नाराजगी नजर आई. बसपा की रामबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनके परिजनों पर कई केस लगा दिए गए. उस पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है. कुछ मंत्रियों का व्यवहार ठीक नहीं है. इस बाबत वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगी. 

उन्होंने कहा कि हम लोग मंत्रियों के पास क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जाते हैं. जनता ने हमें चुनकर भेजा है, अगर उनके काम नहीं होंगे तो मन में पीड़ा होगी. उन्होंने मंत्री ना बनाए जाने पर फिर नाराजगी दिखाई. रामबाई का कहना था कि कर्नाटक व गोवा की तरह प्रदेश सरकार को भी खतरा है. ऐसी स्थिति में भी हमें कुछ नहीं मिला तो क्या फायदा. उन्होने कहा कि यदि उनको अभी मंत्री नहीं बनाया गया तो फिर कब बनाया जाएगा.

वहीं बसपा के दूसरे विधायक संजीव कुशवाहा से बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से नहीं कुछ मंत्रियों से नाराजगी है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक थी, जरूरी नहीं हर बार बैठक में हम लोग शामिल हों. कमलनाथ सरकार को पांच साल का समर्थन रहेगा. मध्यप्रदेश में कर्नाटक जैसे कोई हालात नहीं है.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही रामबाई मंत्री ना बनाए जाने से नाराज चल रही है. इसको लेकर वे कई बार सरकार को भी चेतावनी दे चुकी है. हालांकि उनको सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है कि उन्हें जल्द मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन लगातार देरी के चलते बार बार विधायकों की सरकार के प्रति नाराजगी जगजाहिर हो रही है.

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब