मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन

By भाषा | Published: May 26, 2019 02:19 AM2019-05-26T02:19:53+5:302019-05-26T02:19:53+5:30

मध्यप्रदेश भाजपा की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रेम सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था, जहां आज दोपहर उनका निधन हो गया।

Madhya Pradesh former CM Shivraj Singh Chauhan's father Prem Singh passes away | मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मध्यप्रदेश भाजपा की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रेम सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था, जहां आज दोपहर उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शिवराज सिंह मुंबई पहुंच गए हैं और आज रात 10.30 बजे अपने पिता की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12.30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

विज्ञप्ति किे अनुसार उनके पार्थिव देह को उनके यहां साकेत नगर स्थित निवास पर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रविवार अपरान्ह चार बजे नर्मदा के तट पर होगा।

Web Title: Madhya Pradesh former CM Shivraj Singh Chauhan's father Prem Singh passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे