लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: इंदौर में पहली बार देहदानी को मिला राजकीय गार्ड ऑफ़ ऑनर

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 22, 2025 15:32 IST

इसी क्रम में इंदौर नगर में पहली बार यह सम्मान 269, जवाहर मार्ग निवासी  अशोक वर्मा को उनकी अंतिम यात्रा के अवसर पर प्रदान किया गया।

Open in App

इंदौर: मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में जारी आदेश के तहत प्रदेश में प्रत्येक देहदान पर राजकीय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किए जाने की परंपरा शुरू की गई है। इसी क्रम में इंदौर नगर में पहली बार यह सम्मान 269, जवाहर मार्ग निवासी  अशोक वर्मा को उनकी अंतिम यात्रा के अवसर पर प्रदान किया गया।

श्री वर्मा का कल रात निधन हो गया था। देहदान, नेत्रदान और त्वचादान का संकल्प उन्होंने वर्ष 2011 में ‘महर्षि दधीचि देहदान अंगदान समिति’ के माध्यम से लिया था। तकनीकी कारणों से नेत्रदान और त्वचादान संभव नहीं हो सका, किंतु परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर आज सुबह अंतिम यात्रा के उपरांत अरविंदो मेडिकल कॉलेज को अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।

स्वभाव से सरल और मृदुभाषी अशोक वर्मा देहदान और अंगदान के प्रबल प्रेरक रहे। राजवाड़ा स्थित अपनी दवा-दुकान पर समिति का बड़ा पोस्टर लगाकर उन्होंने अनेक नागरिकों को प्रेरित किया और संकल्प पत्र भरवाए। उन्होंने अपने युवा पुत्र के असामयिक निधन के समय भी देहदान किया था। प्रगतिशील सोच का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बहू का विवाह बेटी के रूप में पुनः संपन्न कर समाज में मर्यादा और धैर्य का अद्वितीय संदेश दिया था।

इस अवसर पर महर्षि दधीचि देहदान अंगदान समिति की ओर से संस्थापक नंदकिशोर व्यास ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजन एवं समाजजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज में देहदान-अंगदान की प्रेरणा को और गहरा करेगा।

टॅग्स :Madhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष