लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: सोनिया के नाम पत्र वायरल, दिग्विजय सिंह ने बताया फर्जी

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 19:43 IST

उन्होंने कहा है कि यह पत्र मैंने नहीं लिखा है। सोनिया गांधी के नाम सिंह द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि मैं राहुल गांधी और आप तक 57 प्रबल दावेदारों के नाम पहुंचा रहा हूं। यह लोग सालों से पार्टी के साथ जुड़े हैं और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंदर बने किसी भी गुट से नाता नहीं रखते हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का सोनिया गांधी के नाम लिखा एक पत्र वायरल हुआ है। इस पत्र में सिंह ने 57 प्रबल दावेदारों को टिकट दिलाने की बात कही है। सिंह ने इस पत्र को फेसबुक और ट्वीटर पर जारी कर फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह पत्र मैंने नहीं लिखा है।

सिंह ने खुद आज अपने फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट पर एक पत्र डाला है। सिंह ने इस पत्र को फ्राड बताया है। उन्होंने कहा है कि यह पत्र मैंने नहीं लिखा है। सोनिया गांधी के नाम सिंह द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि मैं राहुल गांधी और आप तक 57 प्रबल दावेदारों के नाम पहुंचा रहा हूं। यह लोग सालों से पार्टी के साथ जुड़े हैं और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंदर बने किसी भी गुट से नाता नहीं रखते हैं।

इन्होंने सालों से केवल पार्टी के हित में काम किया है और आगे भी करेंगे। शायह यही वजह है कि उन्हें मौका न दिया जने का डर खा रहा है। मेरा आपसे अनुरोध है कि विगत 3-4 चुनावों की तरह बाहर से आए अन्य पार्टियों के नेताओं की जगह हम इस बार पार्टी और हमारी विचारधारा से जुड़े पुराने लोगों को आगे आने का मौका दें।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि आपको पता है कि 6 महीने तक पैदल नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी मैंने पार्टी के हित में इस चुनाव से खुद को दूर रखा है। प्रदेश के नेताओं द्वारा पूरी तरह उपेक्षा किए जाने और कार्यकर्ताओं एवं मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद भी मैं अपने निर्णय पर अड़ा रहा, परंतु जब सुनने में आया कि राज्य चुनाव समिति, टिकट वितरण प्रक्रिया को धंधे की तरह चला रही है, तो मुझे बहुत पीड़ा हुई और आपको यह पत्र लिखने का विचार आय की।

(भोपाल ब्यूरो)

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी