लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- 'हम माल देखकर लेते हैं, नहीं जानता कौन हैं संजय मसानी?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 4, 2018 09:18 IST

शनिवार को इंदौर में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है, कि बचे हुए नामों की घोषणा एक दो दिनों के भीतर कर दी जाएगी। इन नामों को लेकर कोई आपसी खीचतान नहीं है। भाजपा ने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। राज्य में 11 दिसम्बर को 230 विधान सभा सीट के लिए चनुाव होने वाले हैं।

Open in App

''हम माल देखकर लेते है। संजय मसानी कौन है? मैं नहीं जानता। न तो भाजपा में वार्ड अध्यक्ष रहे न कभी पार्षद रहे। ऐसे में भाजपा को क्या फर्क पडे़गा। एक दो दिन के अन्दर बाकी की बची सीटों पर भी भाजपा अपना उम्मीदवार खड़ा कर देगी। जितनी सीटों की घोषणा हुई है। पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह में है।''

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए इन्दौर में कहीं। उनका कहना है कि भाजपा अपनी पहली सूची में ही सरकार बना रही है।

शनिवार को इंदौर में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है, कि बचे हुए नामों की घोषणा एक दो दिनों के भीतर कर दी जाएगी। इन नामों को लेकर कोई आपसी खीचतान नहीं है। किसी तरह की ताई और भाई की लड़ाई नहीं है।केवल अफवाहे उड़ रही है।वहीं,मेरी खुद की भी चुनाव लड़ने की तैयारी है।चुनाव नहीं लड़ने की मेरी किसी मंशा को हाईकमान के सामने जाहिर नहीं किया है। 

कांग्रेस में शामिल हुए संजय सिंह मसानी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।मेरा कोई रिश्तेदार किसी भी पार्टी में रह सकता है।ये उसका व्यक्तिगत विचार है।भाजपा में ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता है।

जिन विधायको में टिकट कटने से नाराजगी है। उन्हें समझना चाहिए कि पार्टी किस तरह से काम करती है।

किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा।पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस गलत दिशा गई उन्होनें सही रास्ता दिखाया है।लेकिन अब उनकी ही पार्टी के नेता ही उन्हें दूर करने में लगे हुए है।जब विजयवर्गीय से पूछ गया कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में जाने वाले है और कांग्रेसियों के सम्पर्क में तो उन्होनें कहा कि हम भी कांग्रेस के नेताओं के सम्पर्क में है लेकिन हम मॉल देखकर लेते है।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब