लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: CM शिवराज ने ली 2 सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं, दिग्विजय सिंह ने किया 42 जिलों में संपर्क

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 28, 2018 02:09 IST

भाजपा में मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री ने पांच दिनों में झाबुआ, रीवा, विदिशा, ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा और मंदसौर में 10 सभाओं को संबोधित किया. इन 10 सभाओं के माध्यम से वे करीब 200 विधानसभाओं तक पहुंचे. उनके कार्यक्रम इस प्रकार तय किए गए कि वे अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर सकें.

Open in App

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी को छोड़कर पूरे प्रदेश में 154 सभाएं की है.

राज्य में हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही मतदाता के सामने रखा. चौहान के चेहरे पर ही भाजपा ने एक तरह से यह चुनाव लड़ा है. यही मुख्यमंत्री ने इस बार आचार संहिता लगने से पहले जनआशीर्वाद यात्रा की और जनता के बीच पहुंचे. फिर जब चुनाव प्रचार शुरु हुआ तो खुद ने कमान संभाली और सभी नेताओं से ज्यादा चुनावी सभाएं की है. खुद मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर बताया कि उन्होंनसभाओं की संख्या में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आगे रहे हैं. चौहान ने आज ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने पूरे राज्य में 154 सभाएं कीं. इस दौरान वे सभी जिलों तक पहुंचे.

भाजपा में मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री ने पांच दिनों में झाबुआ, रीवा, विदिशा, ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा और मंदसौर में 10 सभाओं को संबोधित किया. इन 10 सभाओं के माध्यम से वे करीब 200 विधानसभाओं तक पहुंचे. उनके कार्यक्रम इस प्रकार तय किए गए कि वे अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर सकें.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भर में 7 दिन में 27 कार्यक्रम किए. इसमें सभाएं और रोड शो भी शामिल रहे. शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में एक रोड शो किया. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, उमा भारती और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी विभिन्न स्थानों पर प्रचार की कमान संभालते नजर आए.

कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में पीछे नहीं रहे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सितंबर से लेकर अब तक प्रदेश में 30 से भी ज्यादा कार्यक्रम हुए. उन्होंने प्रदेश के सभी प्रमुख स्थानों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई जिलों में या तो सभाओं को संबोधित किया या उनके रोड शो हुए.

कमलनाथ की इन दिनों में जहां 61 सभाएं हुईं, वहीं सिंधिया ने कुल 120 सभाएं कीं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी करीब 42 जिलों में संपर्क के लिए पहुंचे. इनके अलावा राजबब्बर, नवजोत सिंह सिद्दू, अमीष पटेल और नगमा ने भी कई स्थानों पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया है. दोनों दलों का आला नेतृत्व इन दिनों प्रदेश में प्रेस से भी मुखातिब हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद इसी श्रेणी में शामिल रहे.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह