लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: मतगणना के पहले मुसीबत में पड़े BJP के प्रत्याशी, इस मामले को लेकर कोर्ट ने जारी किया वारंट

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 9, 2018 19:43 IST

भाजपा के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा पर मौजूदा समय में करीब 34 करोड़ रुपए का कर्ज है। उन पर चेक बाउंस का मामला भी दर्ज है।

Open in App

राज्य के मंत्री और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा की मतगणना के पहले मुसीबत बढ़ गई है। उनके खिलाफ राजधानी की अदालत ने वारंट जारी कर दिया है। विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने यह वारंट जारी किया है।

भाजपा के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा पर मौजूदा समय में करीब 34 करोड़ रुपए का कर्ज है। उन पर चेक बाउंस का मामला भी दर्ज है। मंत्री ने एक फर्म से ब्याज पर रुपए उधार लिए थे, इसकी अदायगी के लिए जो चेक दिया वह बैंक से वापस आ गया। रुपए उधार देने वाली फर्म ने जिला कोर्ट में पटवा के खिलाफ परिवाद दायर किया था, जिसके बाद यह मामला बढ़ गया था।

अब इस मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है। पटवा के खिलाफ इन सभी मामलों की सुनवाई इंदौर की अदालत में चल रही थी, मगर कुछ समय पूर्व ही इन मामलों को सुनवाई के लिए भोपाल की अदालत में ट्रान्सफर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ लंबित 30 मामलों में गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट और समन जारी किए जाने के आदेश किए हैं।विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट और समन की तामीली कराने के लिए पुलिस महानिदेशक, भोपाल आईजी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इन सभी मामलों में अदालत ने दिसंबर की ही तारीख तय की है। पटवा के खिलाफ सभी मामलों में आपराधिक परिवाद पेश किए गए हैं।खबर है कि देनदारियों के तहत मंत्री पटवा ने करीब 30 लोगों को करोडों के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। चेक बाउंस होने पर पटवा के खिलाफ यह केस लगाये गए थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया