लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सीधी बस हादसे का चालक पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: February 17, 2021 23:19 IST

Open in App

भोपाल, 17 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद वाहन चालक बलेन्दु विश्वकर्मा को बुधवार सुबह समीपवर्ती सतना जिले से पुलिस ने हिरासत में लिया।

चालक ने दावा किया है कि हादसे से ठीक पहले उसने बस में एक आवाज सुनी थी और उसके बाद बस अचानक नहर में गिर गई।

विश्वकर्मा ने सीधी में मीडिया से कहा, ‘‘यह बस सीधी से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी और दुर्घटनास्थल पर करीब साढ़े सात बजे पहुंची। बस के सड़क से फिसलकर नहर में गिरने से ठीक पहले मैंने इस बस में एक आवाज भी सुनी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं पता कि बस के किस हिस्से से यह आवाज आ रही थी, लेकिन इसके बाद यह नहर में गिर गई।’’

विश्वकर्मा ने बताया कि यह बस 32 सीट की क्षमता की थी और खचाखच भरी हुई थी। हालांकि, उसने कहा कि इसमें कुल कितने यात्री थे, उसको इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद उसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और बाद में कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद वह एक बस से सतना चला गया।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना मार्ग बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी। इस हादसे में चालक सहित छह लोगों को वहां मौजूद 16 से 22 साल के पांच युवकों ने बचा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए