लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : पबजी खेलते-खेलते दिव्यांग किशोर अचानक गिरा, मौत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:49 IST

Open in App

देवास (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के देवास जिले में मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलते-खेलते 19 वर्षीय एक दिव्यांग लड़का कथित तौर पर अचानक बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके स्थित शांतिनगर में रविवार दोपहर को हुई।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि परिजनों के अनुसार 11वीं कक्षा का छात्र दीपक राठौर रविवार दोपहर में अपने घर पर अपने मोबाइल फोन पर पबीजी खेलते समय अचानक अचेत हो गया। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शर्मा ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग था। हाल ही में उसने दसवीं की परीक्षा पास की थी और 11वीं में प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया है।

शर्मा ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा और उसके बाद ही उसकी मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चलता है कि उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले