लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पीएम मोदी से प्रेरित होकर CRPF जवान ने शादी के कार्ड में दिया स्वच्छता का संदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 6, 2018 14:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित होकर सीआरपीएफ जवान ने दिया ये संदेश

Open in App

बालाघाट, सुधीर शर्मा (06 अप्रैल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'स्वच्छ भारत अभियान' आम लोगों की जिंदगी में जगह बना चुका है। इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के एक सीआरपीएफ जवान की जिंदगी से भी देखने को मिलता है। पीएम मोदी के अभियान से प्रेरित होकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो भूपेन्द्र राजकुमार राहंगडाले ने अपने वैवाहिक कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया है। क्षेत्र भर में यह कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्ड को देखते ही लोग उनके संदेश की प्रशंसा कर रहे है।

भूपेंद्र का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह अभियान उन्हें सार्थक लगा और इस अभियान को पुनः जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह एक छोटा-सा प्रयास कर रहे हैं। भूपेन्द्र अपने शुभचिंतकों और रिश्तेदारों को निमंत्रण देते हुए हुए स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार बनाने में मदद मांग रहे हैं। अकसर वैवाहिक निमंत्रण कार्ड में जिस स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीर और श्लोक लिखे होते हैं, वहीं भूपेन्द्र ने चश्मे का लोगो लगाते हुए 'स्वच्छ भारत: एक कदम स्वच्छता की ओर' संदेश लिखवाया है।

यह भी पढ़ेंः हमारे समाज में ऐसी शादी करना बड़ी हिम्मत का काम है, इस किसान परिवार ने कर दिखाया

भूपेन्द्र के पिता राजकुमार रांहगडाले का कहना है कि स्वच्छ भारत के सपने का साकार करना केवल एक व्यक्ति का दायित्व नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति में स्वच्छता के प्रति चाहत होनी चाहिए इसके बाद ही स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा। वो मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी शहर के निवासी हैं।  गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखी गई। भूपेंद्र का पूरा परिवार इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर