लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:51 IST

Open in App

दमोह (मप्र), दो मई मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

इस सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना यहां शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

दमोह जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बताया कि मतगणना कोविड-19 के तहत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

राठी ने बताया कि चुनाव परिणाम दोपहर बाद मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के उपरांत विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में 59.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण