लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में खड़ा हुआ सियासी तूफान, कांग्रेस का आरोप- बीजेपी ने गुरुग्राम के होटल में हमारे विधायकों को बंधक बनाया, आधी रात को हाई वोल्टेज ड्रामा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 4, 2020 09:22 IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। इस समय कांग्रेस के पास 114 विधायकों की संख्या है और बीजेपी के पास 107 विधायकों की संख्या है। बीएसपी के दो और समाजवादी पार्टी के पास एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, संजय पाठक विधायकों को पैसा देने जा रहे थे।दिग्विजय सिंह ने कहा जब हमें पता चला तो जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह वहां (गुरुग्राम) गए। जिन लोगों से बीजेपी ने संपर्क में थी वो दोबारा हमारे पास वापस आने के लिए तैयार हो गए।

मध्यप्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त  करने के आरोप लगाए हैं और बीती रात हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने गुरुग्राम के एक होटल में आठ विधायकों को बंधक बना लिया है। इसके बाद प्रदेश के मंत्री आधी रात को गुरुग्राम पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के मानेसर पहुंचे और ITC रिज़ॉर्ट से सभी विधायकों निकालकर ले गए, जिसमें बसपा विधायक रमाबाई भी शामिल हैं। उन्हें निलंबित किया गया है। 

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, संजय पाठक उन्हें पैसा देने जा रहे थे। अगर कोई छापा पड़ा होता, तो वे पकड़े गए होते। हमें ऐसा लगता है कि बीजेपी के साथ 10-11 विधायक थे, जिसमें से अब केवल 4 उनके साथ हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे भी उनके पास आ जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा जब हमें पता चला तो जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह वहां (गुरुग्राम) गए। जिन लोगों से बीजेपी ने संपर्क में थी वो दोबारा हमारे पास वापस आने के लिए तैयार हो गए। हम बिसाहूलाल सिंह और रमाबाई के संपर्क में थे। बीजेपी के रोकने की कोशिश के बावजूद भी रमाबाई वापस आ गई हैं।

Digvijaya Singh, Congress: When we got to know, Jitu Patwari & Jaivardhan Singh went there. People with whom our contact was established were ready to come back to us. We were able to get in touch with Bisahulal Singh & Ramabai. Ramabai came back, even when BJP tried to stop her. https://t.co/WWSXQbdXzBpic.twitter.com/MHL0Rl6mLm— ANI (@ANI) March 3, 2020

इससे पहले दिग्विजय सिंह के बयान का कमलनाथ ने समर्थन किया है. मुख्यमंत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह ने जो आरोप लगाए हैं, मैं उससे सहमत हूं। बीजेपी कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। मैंने तो विधायकों से कहा है कि अगर फोकट का पैसा मिले तो वे लें।    

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को बीजेपी पर राज्य की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था की बीजेपी, कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रही है। शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में ये तय हुआ है कि एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा। अभी लगभग 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने मुझे दी है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। इस समय कांग्रेस के पास 114 विधायकों की संख्या है और बीजेपी के पास 107 विधायकों की संख्या है। बीएसपी के दो और समाजवादी पार्टी के पास एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसे 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए