लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने टिकट बंटवारे वाले फरमान पर लिया यू-टर्न, एक हफ्ते पहले दिए थे ये निर्देश

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2018 08:25 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने शनिवार को एक पत्र जारी कर सोशल मीडिया की अनिवायर्ता की शर्त को वापस ले लिया है।

Open in App

भोपाल, 8 सितंबर:मध्य प्रदेशकांग्रेस ने चुनाव टिकट पाने के लिए सोशल मीडिया की अनिवायर्ता की शर्त को वापस ले लिया है। मध्य प्रदेशकांग्रेस कमेटी (MPCC) ने सोमवार (3 सितंबर) को पार्टी सदस्यों के लिए फरमान जारी किया था।

इसके मुताबिक पार्टी में टिकट पाने के लिए सोशल मीडिया फोल्लोवेर्स बढ़ाने को कहा गया था। लेकिन अब शनिवार को कमिटी ने एक पत्र जारी किया, जिसमे इस फरमान को निरस्त कर दिया गया है।

बता दें कि इस फरमान के मुताबिक मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया फोल्लोवेर्स बढ़ाने का निर्देश था।   इसके साथ ही सभी पार्टी ने अपना नेताओं और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स का भी आंकलन करने को कहा था।   

इसके अलावा पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज पर लाइक और ट्विटर पर फॉलोवर्स की लिमिट भी रखी थी। और सभी कांग्रेस नेताओं को ट्वीटर पर पार्टी के हर ट्वीट को री-ट्वीट और लाइक करने के लिए कहा गया था। 

पार्टी ने व्हाट्सएप पर सक्रिय होना अनिवार्य बताया था। इसके साथ ही पार्टी ने निर्देश दिया था कि कम से कम फेसबुक पेज पर 15000 लाइक्स, ट्विटर पर 5000 फॉलोवर्स और सभी के पास बूथ के लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप होना चाहिए।

इसके लिए पार्टी ने नेताओं और पदाधिकारियोंको 15 सितंबर तक अपने अकाउंट की जानकारी दर्ज करने का समय दिया था, जिसे आज खारिज कर दिया गया है।   

गौरतलब है कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर कम कस चुके हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब