लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पर लगाया राशन चोरी का आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 27, 2020 07:02 IST

रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस द्वारा कमलनाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले तुलसीराम सिलावट पर जमकर हमला बोला गया. कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता सिलावट द्वारा राशन चोरी की जा रही है...

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पर राशन चोरी का आरोप लगाया है. कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में अपने फोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन बांटा जा रहा है.रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस द्वारा कमलनाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले तुलसीराम सिलावट पर जमकर हमला बोला गया.

मध्य प्रदेशकांग्रेस ने राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पर राशन चोरी का आरोप लगाया है. कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में अपने फोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन बांटा जा रहा है.

रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस द्वारा कमलनाथ सरकार को गिराने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले तुलसीराम सिलावट पर जमकर हमला बोला गया. कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता सिलावट द्वारा राशन चोरी की जा रही है. यह सरकारी राशन को खुद का बताने की चाल है. महामारी के बीच बिकने वाले देश के इकलौते स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर से जनसेवा को कलंकित किया है. भाजपा नेता तुलसी सिलावट की फोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन क्यों बांटा जा रहा है. 

कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट कर लिखा है कि सांवेर विधानसभा की मांगलिया ग्राम पंचायत कार्यालय से तुलसी सिलावट की फोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन बांटा जा रहा है. 

ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करते हुए कहा गया है कि महामारी में जनता से कितनी बार गद्दारी. क्या जनता राहत कोष में इन मंत्रियों के प्रचार के लिए पैसा दे रही है. ट्वीटर पर कांग्रेस द्वारा एक व्यक्ति का वीडयो शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा नेता सिलावट की करतूत. चुनाव के लिए जनता की आंखो में धूल झोंक रहे हैं. यह व्यक्ति यह कहता सुनाई दे रहा है कि इन्हें दिया वोट भारत माता का अपमान है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां