लाइव न्यूज़ :

CM Mohan Yadav performs Shastra Puja: महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, देखें वीडियो

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 12, 2024 16:21 IST

CM Mohan Yadav performs Shastra Puja: नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुंचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देतलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं। देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं।कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं।

CM Mohan Yadav performs Shastra Puja: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर  यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुंचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर  उनकी कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

रूस से मध्य प्रदेश की छात्रा का शव वापस लाने के लिए केंद्र से आग्रह किया: मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने रूस में दुर्घटना में मृत राज्य की छात्रा का शव वापस लाने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आवश्यक सहायता मांगी है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने रूस में पढ़ रही कुमारी सृष्टि शर्मा का शव भारत वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय से राम कुमार शर्मा की बेटी सृष्टि शर्मा का शव वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया है। मैहर जिले की निवासी सृष्टि की हाल ही में रूस में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यादव ने कहा कि राज्य परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है और शव को जल्द से जल्द उसके गृहनगर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप