लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश CM कमलनाथ के स्विट्जरलैंड दौरे पर खर्च हुए 1.58 करोड़ रुपये, RTI से हुआ खुलासा

By स्वाति सिंह | Updated: April 25, 2019 05:42 IST

आरटीआई दस्तावेजों में यह भी बताया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल दावोस के विशेष व्यापार लाउंज में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। हालांकि, राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा कि असल में करीब एक करोड़ रुपया ही खर्च किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत में मध्यप्रदेश को संभावित निवेश गंतव्यों के रूप में स्थापित करना था। आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह यात्रा नहीं की जाती तो मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर को राज्य सरकार खो देती।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्विट्जरलैंड दौरे राज्य सरकार ने 1.58 करोड़ रुपये खर्च किया था। इस बात का खुलासा आरटीआई में हुआ है।

बता दें कि मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ अपने तीन अधिकारीयों के साथ जनवरी 2019 में स्विट्जरलैंड दौरे पर गए थे। सीएम कमलनाथ के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अशोक बर्णवाल और राज्य सरकार के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रधान सचिव मोहम्मद सुलेमान जनवरी 2019 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस गए थे। 

आरटीआई दस्तावेजों में यह भी बताया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल दावोस के विशेष व्यापार लाउंज में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। हालांकि, राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा कि असल में करीब एक करोड़ रुपया ही खर्च किया गया।

सीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत में मध्यप्रदेश को संभावित निवेश गंतव्यों के रूप में स्थापित करना था। इसके लिए टीम ने वहां बातचीत की। आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह यात्रा नहीं की जाती तो मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर को राज्य सरकार खो देती।

आरटीआई में इन खर्चों के बारे में बताया गया है कि दावोस के लिए हवाई टिकट और वीजा खर्च के लिए 30 लाख रुपये का खर्च आया था, जबकि होटल में ठहरने और मीटिंग रूम के लिए कुल 45 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके अलावा स्विट्जरलैंड में स्थानीय परिवहन के लिए 9.5 लाख रुपये, ज्यूरिख हवाई अड्डे पर वीआईपी लाउंज में रुकने के लिए दो लाख रुपये, यात्रा बीमा पर 50 हजार रुपये खर्च किए गए थे।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेशआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल