लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैम्पियनशिप-2024 का शुभारंभ किया

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 24, 2025 20:10 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश खेलों के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और भविष्य में यह खेलों की राजधानी बनेगा। उन्होंने इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत प्रशासन और बीएसएफ के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Open in App

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के रेवती रेंज में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैम्पियनशिप-2024 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) द्वारा आयोजित की जा रही है, जो 24 से 29 मार्च 2025 तक चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश खेलों के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और भविष्य में यह खेलों की राजधानी बनेगा। उन्होंने इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत प्रशासन और बीएसएफ के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

छह दिवसीय इस प्रतियोगिता में केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस टीमों के 600 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 17 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 204 पदक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पुराने और आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें बीएसएफ की प्रशिक्षण गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें:

असम, हरियाणा, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, आरपीएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल्स, सीआईएसएफ, एसएसबी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मध्य प्रदेश पुलिस की टीमें भाग ले रही हैं।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?