लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh :MP राजनीति के चार 'धामों ' में कैबिनेट, आज जबलपुर, फिर उज्जैन, ग्वालियर-रीवा में होगी कैबिनेट

By आकाश सेन | Updated: January 3, 2024 10:26 IST

भोपाल:मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक बुधवार को जबलपुर में होने जा रही है। बैठक के लिए कैबिनेट और राज्य मंत्री जबलपुर पहुंच गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सुबह जबलपुर पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर में डॉ मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक ।MP के 4 राजनीतिक धाम में कैबिनेट बैठक करने की तैयारी।संस्कारधानी जबलपुर से इसका हो रही शुरुआत ।गुडगर्वनेंस को धरातल तक पहुंचाने की तैयारी ।कांग्रेस ने भी सरकार के इस फैसले की तारीफ ।

 भोपाल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चुनावी कैबिनेट शुरू हो गई है। इसे राजनीति के 'चारों धाम' में करने की तैयारी है। जिसका प्रारंभ महाकौशल के जबलपुर से होगा। इसके बाद मालवा-निमाड़ के उज्जैन, चंबल-ग्वालियर क्षेत्र के ग्वालियर और विंध्य के रीवा में भी कैबिनेट बैठक रखी जाएगी। डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की एजेंडे वाली ये पहली बैठक होगी। जबलपुर के इतिहास में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी, जो संस्कारधानी स्थित शक्तिभवन में होगी। इससे पहले फरवरी 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक जबलपुर में की थी।

बैठक में 9 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सीएम की अनुमति से सुशासन को लेकर अन्य फैसले लिए जा सकते हैं। इसके बाद अगली बैठक मकर संक्रांति के मौके पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होने वाली है।डॉ. मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ था। इसके अगले दिन 26 दिसंबर को परिचयात्मक कैबिनेट बैठक हुई थी, लेकिन बैठक का एजेंडा नहीं था। अब पहली बार एजेंडों के साथ जबलपुर में बैठक होने वाली है, 

हर संभाग में है कैबिनेट बैठक की तैयारी डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक हर संभाग में प्रस्तावित है। इसी कड़ी में पहली बैठक जबलपुर में रखी गई है। इसके बाद उज्जैन और फिर दूसरे संभाग में बैठक होगी। उज्जैन की बैठक मकर संक्रांति के मौके पर करने का निर्णय सीएम ने शपथ लेने के बाद ही लिया था, जिसकी तैयारी अफसर कर रहे हैं।

कैबिनेट में इन मुद्दों पर चर्चा के साथ प्रजेंटेशन

• अपर मुख्य सचिव के एक पद को फरवरी 2024 तक कंटीन्यू किया जाएगा।

• साइबर तहसील सभी जिलों में लागू करने की तैयारियों पर प्रजेंटेशन होगा।

• तेंदूपत्ता संग्राहकों को तीन हजार रुपए की बजाय 4000 रुपए देने के आदेश का अनुसमर्थन ।

• विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रजेंटेशन होगा।

• अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच पर निर्णय।

 कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने की सराहना कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने जबलपुर में कैबिनेट बैठक करने के सीएम के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि फरवरी 2019 में कमलनाथ ने मेरे आग्रह पर जबलपुर के इतिहास में कैबिनेट बैठक पहली कराई थी। विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मैंने प्रियंका गांधी और कमलनाथ से फिर कैबिनेट मीटिंग का वादा लिया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। तन्खा ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संकल्प को 3 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक जबलपुर में कराकर पूर्ण कर रहे हैं। मुझे जबलपुर से प्रेम है। उसकी उपेक्षा से मैं नाराज था। मुझे खुशी है कि मंत्री राकेश सिंह व अन्य विधायकों के प्रयास से जबलपुर में इतिहास रचेगा। तन्खा ने कहा कि मेरा सपना और संकल्प पूरा करने के लिए धन्यवाद, मैं विदेश में हूं, अन्यथा इस ऐतिहासिक वक्त पर जबलपुर का लुफ्त जरूर उठाता।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालकांग्रेसकमलनाथkamalnathBJPCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब