मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020: भाजपा 21 सीट पर आगे, जानिए कांग्रेस और बसपा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 12:59 PM2020-11-10T12:59:30+5:302020-11-10T15:12:30+5:30

प्रदेश के तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना (सुमावली), गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) और ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

Madhya pradesh by election 2020: BJP leading in 20 seats, know the condition of Congress and BSP | मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020: भाजपा 21 सीट पर आगे, जानिए कांग्रेस और बसपा का हाल

प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर तथा बसपा एक सीट पर आगे हैं।मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से आगे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार सुमावली, दिमनी, अंबाह, गोहद, करैरा और ब्यावरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21 सीटों पर, कांग्रेस छह सीटों पर तथा बसपा एक सीट पर आगे है। राज्य के दो मंत्री एदल सिंह कंषाना (सुमावली) और गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से आगे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों सुमावली, दिमनी, गोहद, करैरा, ब्यावरा और आगर विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद तीन नंवबर को हुए मतदान में कुल 70.27 फीसदी मतदान हुआ था।

मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से आगे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुमावली, दिमनी, अंबाह, गोहद, करैरा और ब्यावरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन–2020
--- 
पाँचवा चक्र का परिणाम
श्री तुलसीराम सिलावट – 24729
श्री प्रेमचन्द गुड्डू – 15175
श्री विक्रम सिंह गेहलोत– 346
श्री शैलेष ठगेले - 46
श्री संतोष रत्नाकर – 30
श्री सुभाष चौहान – 15
श्री दीपक मठोलिया – 44
श्री देवकरण चौहान – 33
श्री निर्मल चौहान- 23
श्री प्रेमचंद गुड्डू वासीवाल- 37
श्री महेन्द्र टिकलिया- 35
श्री राजेश मालवीय- 66
श्री श्रवण देवड़ा- 86
नोटा – 311

इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद तीन नंवबर को हुए मतदान में कुल 70.27 फीसदी मतदान हुआ था। 

नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन–2020*
--- 
दसवें चक्र का परिणाम*
श्री भलसिंग पिता वेरसिंग– 58
श्री रामकिसन  पटेल –3617
श्रीमति सुमित्रा देवी कास्डेकर–3564
श्री देवीदास बंडेकर- 61
श्री राजकुमार – 50
श्री संजय – 47
नोटा–90

श्रीमति सुमित्रा देवी 13068 वोट से आगे।

Web Title: Madhya pradesh by election 2020: BJP leading in 20 seats, know the condition of Congress and BSP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे