Madhya pradesh by election 2020: 28 सीट पर चुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती का नाम, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2020 07:11 PM2020-10-14T19:11:31+5:302020-10-14T19:11:31+5:30

मध्य प्रदेश उपचुनावः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Madhya pradesh by election 2020 bjp congress 28 seat Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Jyotiraditya Scindia Uma Bharti | Madhya pradesh by election 2020: 28 सीट पर चुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती का नाम, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। (file photo)

Highlightsप्रहलाद पटेल एवं फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी हैं।हमारे सभी 30 स्टार प्रचार अपने दम पर ही इस उपचुनाव में कांग्रेस का सामना करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद गहलोत भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

भाजपा ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की यह सूची जारी की। इसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद पटेल एवं फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। सूची में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी हैं।

सूची आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता के. के. मिश्रा ने सवाल किया है कि भाजपा ने भोपाल से अपनी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्यों स्टार प्रचारक नहीं है, जबकि उसने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि, मिश्रा के सवाल पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में यह मायने नहीं रखता है, क्योंकि हमारे सभी 30 स्टार प्रचार अपने दम पर ही इस उपचुनाव में कांग्रेस का सामना करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं।

भाजपा - जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश के लोग दुखी : चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राज्य के लोग मौजूदा सरकार से दुखी हैं और अगले महीने होने वाले बरोदा विधानसभा उप चुनाव में इस सरकार का भाग्य तय हो जायेगा। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, जननायक जनता पार्टी के साथ मिल कर गठबंधन की सरकार चला रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई वाली इंडियन नेशनल लोकदल से टूट कर जजपा का गठन हुआ है । चौटाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''समाज का हर वर्ग, चाहे वह किसान हो, व्यापारी हो या कर्मचारी हो, सभी इस सरकार की अराजकता से दुखी हैं।

उन्होंने दावा किया कि उप चुनाव का परिणाम आते ही भाजपा—जजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जायेगी। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उप चुनाव इस सरकार का भाग्य तय करेगा। इस सीट का परिणाम राज्य को मध्यावधि चुनाव के पथ पर ले जा सकता है। उन्होंने नयी कृषि नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि उनकी पार्टी 20 नवंबर को कुरुक्षेत्र में किसान बचाओ रैली आयोजित करेगी। 

Web Title: Madhya pradesh by election 2020 bjp congress 28 seat Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Jyotiraditya Scindia Uma Bharti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे