लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : बंडोल जलप्रदाय योजना 206 ग्रामों के 1.81 लाख लोगों को देगी पेयजल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:18 IST

Open in App

भोपाल, चार जनवरी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के 206 गांवों में रहने वाले 1.81 लाख से अधिक लोगों को इस साल मार्च के बाद नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध होगा।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘‘प्रदेश के सिवनी जिले के 206 ग्रामों में रहने वाले परिवारों को आगामी मार्च 2021 के उपरान्त नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध करवाये जाने की तैयारी है। मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा जल जीवन मिशन के अर्न्तगत जिले में संजय सरोवर बांध (भीमगढ़) में 232.57 करोड़ रूपये की लागत से बंडोल समूह जलप्रदाय योजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योजना का कार्य पूर्ण होते ही 1,81,462 ग्रामीण आबादी को जलापूर्ति की जा सकेगी।’’

अधिकारी ने बताया कि बंडोल समूह जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत संजय सरोवर बांध (भीमगढ़) में इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र क्षमता 22.79 मिलियन लीटर प्रतिदिन, 133 उच्च स्तरीय टंकियों का निर्माण, 1534 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जलप्रदाय योजना में शामिल विकासखण्ड में ग्रामीण आबादी को स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के लिए इस जलप्रदाय योजना का करीब 71 प्रतिशत कार्य हो चुका है और योजना में रहे शेष कार्यों को मार्च 2021 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण कार्य में गतिरोध आया था जिसे ज्यादा श्रमिक और मशीनें लगाकर त्वरित गति से निर्धारित समय में अब पूरा किए जाने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण