लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: ब्राह्मण पुजारियों को पैसे लूटने और लोगों को मूर्ख बनाने वाला बताने वाले ओबीसी नेता को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

By विनीत कुमार | Updated: August 21, 2022 08:48 IST

ओबीसी नेता प्रीतम लोधी को भाजपा ने पार्टी से हटा दिया है। प्रीतम लोधी के कुछ बयान हाल में वायरल हुए थे। इसमें वे ब्राह्मण पुजारियों को लेकर बहुत कुछ ऐसा कह गए थे, जिसे लेकर विवाद मच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीतम लोधी को भाजपा की मध्य प्रदेश ईकाई ने पार्टी से निष्कासित किया, ब्राह्मण पुजारियों पर बयान के बाद विवादों में घिरे थे।ओबीसी नेता ने कहा था- ब्राह्मण पुजारी 'लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज लूटते हैं।'

भोपाल: ब्राह्मण पुजारियों पर दिए बयान के बाद विवादों में आए प्रीतम लोधी को भाजपा की मध्य प्रदेश ईकाई ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रीतम लोधी ने कहा था कि ब्राह्मण पुजारी लोगों को मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज की लूट करते हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'भाजपा के लिए सामाजिक सौहार्द और महिलाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है।'

रानी अवंती बाई की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रीतम लोधी विवादों में आ गए थे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ब्राह्मण पुजारी 'लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, मूर्ख बनाते हैं और उनके पैसे और अनाज लूटते हैं।' यही नहीं, ओबीसी नेता ब्राह्मणों पर कटाक्ष करते हुए ये भी कहते हैं कि 'वे (ब्राह्मण) युवा महिलाओं को किसी भी प्रवचन के दौरान आगे की पंक्तियों में बिठाते हैं और उन्हें घूरते हैं।'

लोधी ने ब्राह्मणों पर क्या कुछ कहा था?

लोधी ने कहा था, 'ब्राह्मण धार्मिक अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, और आम लोगों से धन और अन्य चीजें हड़प रहे हैं। वे हमारे धन और संसाधनों के बल पर समृद्ध हो रहे हैं। अच्छे परिवारों की सुंदर महिलाओं को देखकर वे इन महिलाओं के घरों में भोजन करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि आगे की पंक्ति में युवा महिलाएं आगे बैठें और बुजुर्ग महिलाओं को पीछे की ओर बैठाया जाता है।'

लोधी की इस टिप्पणी के बाद विरोध में ब्राह्मण समुदाय ने नाराजगी जताई थी और ओबीसी नेता के पार्टी से निष्कासन की मांग की गई ऑथी। कांग्रेस ने जहां बीजेपी पर हमला बोला, वहीं शिवपुरी के अलग-अलग थानों में बीजेपी नेता के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि आलोचनाओं के बीच लोधी ने यू-टर्न लिया और पार्टी से लिखित माफी मांगी थी।

बता दें कि प्रीतम लोधी के बेटे की शादी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बड़ी बहन की पोती से हुई है। लोधी को पिछले दो विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उनके खिलाफ कम से कम 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshउमा भारतीUma Bharati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठ थानों की रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त होने पर दी बधाई

भारतमध्यप्रदेश: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने संबोधन में क्या-क्या बोले? ये रहे उनके भाषण के अहम बिंदु

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई