लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः BJP में हार पर तकरार, शिवराज ने काटी गोपाल की बात और कहा-कार्यकर्ता में हार को लेकर नहीं निराशा 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 20:16 IST

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों नेताओं के बयान में साफ तौर पर तकरार देखी गई. बैठक को संबोधित करने हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार से कार्यकर्ता हताश हैं और उनमें अवसाद की स्थिति है. 

Open in App

मध्यप्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के लिए तकरार हो गई. शिवराज ने गोपाल की बात को काटते हुए कहा कि हार के कारण निराश नहीं है कार्यकर्ता. मध्यप्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव के बाद से हासिए पर आए शिवराज ने पदाधिकारियों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की बात को काटते हुए कार्यकर्ताओं की निराशा को लेकर हार का कारण न होना बताया. 

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों नेताओं के बयान में साफ तौर पर तकरार देखी गई. बैठक को संबोधित करने हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार से कार्यकर्ता हताश हैं और उनमें अवसाद की स्थिति है. 

इसके बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक को संबोधित करने के लिए मंच पर आए तो उन्होंने गोपाल भार्गव की बात को काटते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में हार से कोई हताशा नहीं है. कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए तैयार हैं. इस मामले को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा कि हम मात्र चार-पांच सीटों के अंतर से हार गए है, इसलि कार्यकर्ताओं में अवसाद की स्थिति बन गई है. अगर हार का अंतर अधिक होता तो शायद कार्यकर्ता निराश नहीं होता.

फातिमा ने मंडल अध्यक्ष को मारा धप्पड़

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल ने मंडल अध्यक्ष रुकमणी को धप्पड़ मार दिया. बैठक महापौर आलोक शर्मा के निवास पर हुई थी. बैठक में भोपाल उत्तर से भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई फातिमा रसूल सिद्दकी और मंडल अध्यक्ष रुक्मिणी के बीच जमकर हाथापाई हो गई. फातिमा ने मंडल अध्यक्ष रूक्मिणी को थप्पड़ मारे और पति ने भी चाकू निकालकर सभी को डराया बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी.

फंड की चिंता सताने लगी रामलाल को

पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल फंड को लेकर भी चिंतित नजर आए. रामलाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर दिए कार्यक्रमों की जानकारी संगठन पदाधिकारियों को दी और कहा कि चुनाव के पहले कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच जाना है साथ ही जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है. इन कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए फंड की व्यवस्था जिला स्तर पर की जानी होगी. अब हम सरकार में नहीं है, इसलिए जिला स्तर पर पदाधिकारी फंड की व्यवस्था करें और कार्यक्रमों आयोजित कराएं.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब