लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी, भारी बरसात और बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 1, 2020 16:38 IST

मौसम विभाग के अनुसार बाजाग, मुलताई में 7, हनुमना, रेहली, सौसर, गुढ़, नैनपुर में 5, गढ़ाकोटा, सिवनी, केवलारी, मानपुर, श्योपुरकला में 4, बड़ौदा, बिछुआ, चांद, विजयराघौगढ़, गोहरगंज, पचमढ़ी, भीमपुर में 3, बरेली, सोहागपुर, सबलगढ़, मलाजखंड में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देआगामी 24 घंटों में उज्जैन संभाग तथा धार एवं इंदौर के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य में भारी बरसात के साथ, बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी दी है.पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. 

मौसम  विभाग के अनुसार बाजाग, मुलताई में 7, हनुमना, रेहली, सौसर, गुढ़, नैनपुर में 5, गढ़ाकोटा, सिवनी, केवलारी, मानपुर, श्योपुरकला में 4, बड़ौदा, बिछुआ, चांद, विजयराघौगढ़, गोहरगंज, पचमढ़ी, भीमपुर में 3, बरेली, सोहागपुर, सबलगढ़, मलाजखंड में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में उज्जैन संभाग तथा धार एवं इंदौर के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उज्जैन संभाग तथा धार, होशंगाबाद, सागर, छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में तथा धार, इंदौर, खण्डवा, खरगौन, छिंदवाड़ा, मण्डला, सिवनी, सागर, दमोह जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशजबलपुरभोपालग्वालियरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार