लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 29, 2020 18:41 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलोंं में अनेक स्थानों पर सागर, जबलपुर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगााबद में 12.6, खजुराहो में 2, जबलपुर में 18, दमोह में 2, रायसेन में 3, मंडला में 9 और सिवनी में 7.3 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई.रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में इन दिनों, अच्छी बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और बिजली गिरने एवं चमकने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलोंं में अनेक स्थानों पर सागर, जबलपुर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल में 10, सतना में 30.7, रीवा में 5.6, सीधी में 26.6, होशंगााबद में 12.6, खजुराहो में 2, जबलपुर में 18, दमोह में 2, रायसेन में 3, मंडला में 9 और सिवनी में 7.3 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. वहीं उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है.

इसके साथ ही प्रदेश में अगले सप्ताह से तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुुए कहा है कि रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, भोपाल एवं विदिशा जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, रीवा संभागों के जिलों में तथा उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना एवं सिवनी जिलों में कहीं कहीं गरज चंमक के के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागग्वालियरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब